Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BOL...आओ मनाएं भारतीय भाषाओं का जश्‍न


पहाड़ समाचार.com

देहरादून: अगर आप भी अपनी भाषा से प्यार करते हैं, तो आपको आज भारतीय भाषाओं के प्रभाव का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। मुझे हिंदी से तो प्यार है ही। दूसरी भारतीय भाषाआेें के लिए भी पूरा सम्मान है। लेकिन, मैं अपनी दुधबोली रवांल्टी के लिए जश्न मनाना चाहता हूं। और लोगों से भी उम्मी करता हूं कि वो भी अपनी भाषा का जश्न मनाएं। इंटरनेट की दुनिया में अब तक मेरी रवांल्टी भाषा नजर नहीं आती थी, लेकिन अब आने लगी है। आओ रवांई को जानें अभियान के सभी आर्टीकल गूगल पर '' आओ रवांई को जानें '' सर्च करने से आपको मिल जाएंगी। अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा। आप भी अपनी बोली-भाषा को समृद्ध करें। आइए अब आपको आज जो खास होने वाला है, उसके बारे में बताते हैं।

आज सुबह 11 बजे से हिंदी क्विंट से जुड़े रहना बहुत अहम है. क्योंकि हिंदी क्विंट और गूगल मना रहे हैं भारतीय भाषाओं की बढ़ती ताकत का जश्न. इस इंटरनेट क्रांति में अंग्रेजी का जलवा तो खूब रहा, लेकिन वक्त शुरू हो रहा है. हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं का क्योंकि देश की दो-तिहाई आबादी के लिए तो यही बातचीत का पुल है. लोग भारतीय भाषाओं में नेट पर सर्फिंग कर रहे हैं. इस इंटरनेट क्रांति में भारतीय भाषाओं के लिए मौके ही मौके हैं, लेकिन कैसे? इनका इनका इस्तेमाल कैसे करना है?

ये सब जानने के लिए जरूरी है कि हिंदी क्विंट के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब चैनल और क्विंट में पूरे वक्त बने रहने का क्योंकि ज्ञान बढ़ाने के तरीका यहीं से मिलेगा. हिंदी क्विंट ने कम वक्त पर लोगों के मन में भरोसा जमा लिया है. जो आपको क्विंट नेटवर्क के साथ मिलता है. क्विंट नेटवर्क यानी द क्विंट, क्विंट हिंदी, क्विंट फिट, क्विंट नियॉन और ब्लूमबर्ग क्विंट.

क्विंट हिंदी और गूगल के इस खास कार्यक्रम में इंटरनेट पूरे दिन इस बात पर चर्चा होगी कि कैसे इंटरनेट पर तेजी से बढ़ती भारतीय भाषाओं को बाजार से जोड़कर उन्हें फायदे का सौदा बनाया जा सकता है. इस मौके पर जुबानों की इस ऑनलाइन दुनिया को बदलने वाले तमाम लोग एक छत के नीचे इकट्ठा होंगे. चर्चा होगी इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं के भविष्य की, सम्मान होगा उनका, जिन्होंने हमारी अपनी भाषाओं को बढ़ावा देने का काम किया है और सामना होगा चुनौतियों का.

इस कार्यक्रम में दुनियाभर में आॅनलाइन कारोबार करने वाले और कई तरह की वेवसाइट के जरिए अपनी पहुंच बनाने वाले लोग शामिल होंगे। आपको डेली हंट के संस्थापक से लेकर और भी कई बड़ी हस्तियों से आॅनलाइन मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही नितिन गडकरी और दूसरे नेता-अभिनेता भी उपलब्ध रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments