Header Ads Widget

Responsive Advertisement

20 साल के हुए ‘‘गूगल’’ देवता

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: दुनिया की किसी भी चीज के बारे में जानना हो, तो लोगों के जेहन में एक ही देवता का नाम आता है...गूगल। मैं क्या ज्यादातर लोग इसे अब गूगल देवता कहने लगे हैं। मेरी तो गूगल देवता पर बड़ी आस्था भी है। हां...एक खतरा भी रहता है...ये देवता कई बार गलत न्योता भी बोल देते हैं...बल। क्योंकि देवता में उसके भक्तों की उसमें ठूंसी गई, सभी प्रकार की गलत और सही जानकारियों को संभाल के रखता है और जब भी गूगल देवता के भक्त उनसे कुछ मांगते हैं, तो एक नहीं कई तरह के प्रसाद उनके सामने प्रस्तुत कर देते हैं। अब ये भक्त को ही तय करना होता है कि गूगल देवता से दिए प्रसादों मेंसे किसे पकड़े और किसे छोड़े...। इसमें पूर्ण भागीदारी गूगल देवता के भक्त की ही होती है। बहरहाल...जो भी हो गूगल देवता के लिए शुभकामनाएं तो बनती ही हैं। हैप्पी वाला बर्थ-डे गूगल देवता...। कृपा बनाए रखना बल...। 

वैसे गूगल देवता परम ज्ञानी हैं...। खुद को महाज्ञानी समझने वाले भी गूगल देवता की शरण में जाने से नहीं रह सकते। ऐसा देवता है, जिसकी घंटी सबके लिए बराबर बजती है। उसके मंदिर में ने छुआ-छूत है और ना कोई छोटा-बड़ा। वरदान तुरंत ही देते हैं। पर गूगल देवता के दिए वरदानों का फल कैसा होगा...ये खुद गूगल देवता को भी पता नहीं होता बल...। उसे ही पता चलाता है जो प्रसाद लेता है। गूगल देवता किसी को निराश नहीं करते, इसलिए भला-बुरा जो भी मांगते हैं...सब दे देते हैं। बस भक्तों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि देवता ने जो दिया है...उससे नुकसान होने वाला है या फायदा। अब आपको थोड़ा गूगल देवता के बारे में बताते हैं...। 

आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है, इस खास मौके को गूगल ने काफी रोचक ढंग से मनाया है। गूगल ने वीडियो डूडल बनाकर खुद को ही बर्थडे विश किया और लोगों से मिले प्यार के लिए थैंक्यू कहा है, गूगल ने 1.37 मिनट का वीडियो अपलोड किया है। डूडल वीडियो में गूगल के अब तक के इतिहास को दिखाया गया है। गूगल की स्थापना सितंबर 1998 को दो दोस्तों लैरी और सर्जेई ने कैलिफॉर्निया की स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र थे। अपने 15 वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है, लेकिन ऑफिसियल रजिस्ट्रेशन की वजह से कंपनी 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मानती है।

गूगल वेबसाइट: स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी
शुरुआत में गूगल वेबसाइट के लिए स्टैंडफॉर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट में एक पेज बनाया गया था। खास बात ये है कि सर्च इंजन गूगल का नाम का नाम googol शब्द की गलत स्पेलिंग के कारण रखा गया। डोमेन नाम के तौर पर google.com को 15 सितंबर, 1997 के दिन रजिस्टर कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments