पहाड़ समाचार.com
लखनऊ ब्यूरो : उत्तर प्रदेश का चर्चित उन्नाव गैंगरेप मामला एक फिर चर्चा में है। दअरसल, पुलिस ने उन्नाव गैंगरेप के गवाह यूनुस का शव शनिवार रात कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कुछ दिन पहले युनुस की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युनिस के शव को पुलिस की अनुमति के बगैर दफना दिया गया था। बहुचर्चित केस में गवाह की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए थे।
पीड़ित लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि गवाह की मौत नहीं बल्कि, हत्या की गई है। पीड़िता के चाचा ने इसकी साजिशन हत्या की बात कहते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जबकि मृतक गवाह युनिस के परिजनों को कहना है कि उसकी मौत लीबर की बीमारी के कारण हुई थी। अब देखना होगा कि पुलिस को पोस्टमार्ट में क्या मिलता है। इस मांग का विरोध करते हुए मृतक युनूस के परिजनों ने इसे शरीयत के खिलाफ बताया था और अपनी इस मांग को लेकर परिजन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। जब परिजनों की सीएम से मुलाकात नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इसी साल अप्रैल में यूपी के उन्नाव में गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी है जो, फिलहाल जेल में बंद है। सीबीआआई इस मामले की जांच कर रही है। अचानक हुई मौत और फिर बिना पुलिस को बताए शव को दफनाने को लेकर पुलिस को भी शक हुआ था। इसके चलते ही ना तो मुख्यमंत्री ने इसमें हस्तक्षेप किया। पुलिस ने परिजनों की मांग और तर्कों को दरकिनार कर दिया।

0 Comments