Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ब्रेकि‍ंग : मरीना बीच पर ही होगा करुणानिधि का अंतिम संस्कार

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत डीएमके नेता एम. करुणानिधि के पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर दफनाया जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने कई घंटों तक चली सुनवाई के बाद करुणानिधि को अन्नादुरई की समाधि के बगल में दफनाने की अनुमति दे दी है। इस मसले पर मंगलवार रात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के घर पर सुनवाई शुरू हुई थी, जिसे सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। सुबह फिर से सुनवाई के बाद कोर्ट ने अभी-अभी अपना फैसला सुना दिया है।

डीएमके चाहती थी कि उनके नेता के शव को मरीना बीच पर जगह मिले, जहां तमिलनाडु की राजनीति के दिग्गजों के शव दफनाए गए थे। लेकिन प्रदेश की एआईएडीएमके सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। डीएमके इसके खिलाफ हाईकोर्ट चली गई और देर रात ही इस मसले पर अदालत बैठी। 28 जुलाई की रात से अस्पताल में भर्ती करुणानिधि का मंगलवार शाम 6.10 बजे निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान गोपालपुरम ले जाया गया। बुधवार को लोगों के दर्शन के लिए उनके शव को राजाजी हॉल में रखा गया है। कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वहां पंहुच जाएंगे। साथ ही देश के तमाम बड़े नेता भी उनको श्रद्धांजलि दने वहां पंहुच रहे हैं। नेताओं के अलावा तमिल के कई बड़े फिल्म स्टार भी भी उनके अंमित दर्शनों के लिए पंहुच रहे हैं। राजाहाॅल के बार करुणानिधि के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जता है। लोग अपने नेता की आखिरी झलक पाने के लिए देर रात से ही वहां जमे हुुए हैं। कुछ जगहों पर समर्थक बेकाबू भी हो गए, जिनको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। 

Post a Comment

0 Comments