पहाड़ समाचार.com
हल्द्वानी: हल्द्वानी कि गोरापड़व में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में घुसे बदमाशों ने 45 वर्षीय पूनम पांडे और उनकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलेे में पूनम पांडे की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरों ने कुत्ते को भी मौत के घाट उतार दिया। घर से स्कूटी और एक बंदूक भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी लगते ही आईजी कुमाऊं, एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी बारीकी से जांच कर रहे है हैं। कुमाऊं क्षेत्र में हत्या, लूट और डकैती की यह इसी साल तीसरी-चौथी घटना है। इससे पहले हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी लुटेरों ने घर में लूटपाट कर एक महिला और एक पुरुष को मौत के घाट उतार दिया था। उसको लेकर पुलिस की कड़ी आलोचना हुई थी। अब इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं । पुलिस बेहतर कानून व्यवस्था के दावे करती रही और घटनाएं लगातार घटित होती रही। इससे लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है। घटना को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि इसका खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

0 Comments