Header Ads Widget

Responsive Advertisement

व्हाट्सऐप पर फर्जी मैसेज भेजने वालों का बंद हो जाएगा अकाउंट

पहाड़ समाचार.com
ऑनलाइन डेस्‍क : व्हाट्सऐप यूज करने वालों के लि‍ए जल्‍द एक बीटा वर्जन आने वाला है। इसमें वर्जन में फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान करने वालों को ब्‍लाक करने और आउंट का पूरी तरह बंद कराने का ऑप्‍शन मि‍ल जाएगा। बार परेशान करने वालों की शि‍कायत सीधे व्हाट्सऐप प्रबंधन से की जा सकेगी। इसकी खास बात यह है कि‍ अगर एक बार व्हाट्सऐप ने आपका अकाउंट बंद कर दि‍या, तो फि‍र उसी नंबर से व्हाट्सऐप का नया अकाउंट नहीं बना पाएगा।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लिए नया बीटा वर्जन 2.18.246 जारी कर दिया है। व्हाट्सऐप के इस बीटा वर्जन में रि‍पोर्ट फीचर के लेआउट में सुधार किया गया है। यह ग्रुप चैट के साथ-साथ इंडिविजुअल चैट के लिए  भी अवेलेबल होगा।


वैब टेल इंफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सुधार के होने बाद जब व्हाट्सऐप यूजर रिपोर्ट बटन पर टैप करेंगे तो उनके सामने एक नया अलर्ट बॉक्स दिखाई देगा। इस अलर्ट के माध्यम से व्हाट्सऐप यूजर्स ग्रुप से बाहर निकल सकेंगे या इंडिविजुअल को ब्लॉक कर सकेंगे। इसके अलावा इसके साथ ही उस ग्रुप या इंडिविजुअल के खिलाफ व्हाट्सऐप के पास रिपोर्ट भी चली जाएगी। व्हाट्सऐप का यह फीचर फेक न्यूज फैलाने वाले ग्रुप्स और नंबरों की पहचान करने में मदद करेगा। 

रि‍पोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप के इस सुधार के बाद इंडिविजुअल को ब्लॉक करते समय या ग्रुप से बाहर निकलते समय यूजर्स को बातचीत डिलीट करने का भी ऑप्शन मिलेगा। व्हाट्सऐप के इस नए बदलाव के बाद यूजर्स रिपोर्टेड ग्रुप्स और इंडिविजुअल्स की चैट हिस्ट्री बनाए रख सकेंगे।


पहले यह संभव नहीं था। हालांकि, व्हाट्सऐप का यह लेआउट अभी फाइनल नहीं है। बीटा यूजर्स से फीडबैक मिलने के बाद इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। बार-बार किसी ग्रुप या इंडिविजुअल के खिलाफ रिपोर्ट मिलने पर व्हाट्सऐप उस ग्रुप और इंडिविजुअल नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल देगा। इसके बाद उस मोबाइल नम्बर का यूज करके व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं बनाया जा सकेगा।


Post a Comment

0 Comments