पहाड़ समाचार.com
उतरकाशी: उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के कुछ दूरी पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 4 युवकों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी आरोपियों ने किशोरी के शव को पुल के पास फेंक कर वहां से फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किए ।
बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों को टिहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । ग्रामीणों ने नाबालिग किशोरी का शव पुल पर रखकर प्रशासन का घेराव किया । ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए । यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे शहर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
मामला देर रात का बताया जा रहा है। भाकड़ा गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई । जानकारी के अनुसार आरोपी बिहारी मजदूर हैं। यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने पहले घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और उसके बाद घर से किशोरी को अगुवा कर ले गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम एसएसपी और स्थानीय विधायक गोपाल रावत मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको उत्तरकाशी कोतवाली में लाया गया है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे शहल में पुलिस तैनात कर दी है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले पर डीएम आशीष चौहान भी नजर बनाए हुए हैं।

0 Comments