मुंबई. बिग बॉस के सीजन 12 को लगभग एक महीनेे बाद शुरू हो जाएगा। इससे पहले सलमान खान ने इस सीजन का प्रोमो शूट कर लिया है। पहले रिपोर्ट्स आई थी कि प्रोमो में सलमान खान डबल रोल में दिखेंगे। वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक प्रोमो में शाहरुख खान और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। आपको बता दें कि इस साल शो की थीम जोड़ियां हैं। जिसका खुलासा टवीटर पर पहले हो चुका है। खास बात ये है कि जो फोटो वायरल हुई थी, वाेे बिग बॉस के ही हैंडल से हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया था।
फेसबुक, टवीटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो और खबरों के मुताबिक इस बार प्रोमो में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की दो ऑइकॉनिक जोड़ी भी नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के प्रोमो में इस बार सलमान खान दो फिल्मों के पोस्टर्स के साथ नजर आएंगे। एक पोस्टर फिल्म 'करण-अर्जुन' का होगा। वहीं दूसरा पोस्टर राम-लखन। सोशल मीडिया पर प्रोमो का फोटो वायरल हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान बॉलीवुड के पॉपुलर गानों- मुझसे शादी करोगे के गाने जवानी फिर न आए, दबंग और 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दिया गल्ला' पर डांस करेंगे।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोमो में सलमान खान का डबल रोल देखने को मिलेगा। इसके लिए टीवी स्क्रीन को दो भागों में बांटा जाएगा। सलमान खान एक तरफ बतौर स्टार नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ बैंक ऑफिसर। वहीं, वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को बिग बॉस के लिए वजन घटाना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान भारत और दबंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है। ऐसे में वह इस सीजन को दिसबंर तक खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है कि सीजन 12 अक्टूबर की जगह सितंबर में ही शुरू होने वाला है।
बिग बॉस 12 के लिए लगभग दो कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो गया है। नोयडा के रोबिन गुर्जर घर के बतौर कॉमनर पहले कंटेस्टेंट होंगे। रॉबिन अपनी मम्मी श्यामवती के साथ घर का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोबिन ने ग्रुप डिस्कशन में बेहतरीन परफॉर्म किया है। वहीं, उनका केवल पर्सनल इंटरव्यू बाकी रह गया है। इसके अलावा टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को साइन किया जा चुका है। इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, निया शर्मा को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

0 Comments