...ब्वाडा की बात, मेरे साथ
-ब्वाडा अर बोडी
बहुत खुश हैं। मुझे फोन पर कह रहे थे...सुना है बल कि विधायक घात से डर गए...।
पहाड़ी विधायक। धन हो...भूतों की, वरना देवताओं से तो ये डरते ही नहीं। सुनने में ये भी आ रहा है कि अब ये मसाण
की पूजा करेंगे। अध्यादेश वाली पूजा। अब तक 9 मसाण हो गए,
पर किसी मसाण ने
पूजा हुआ नहीं माना अपने आपको। कुछ की तो पूजा ही नहीं हुई बल...। लगता है इस बार
पूजा हो जाएगी। पूजा हुई,
तो मसाण मान भी
जाएगा। कोरी पूजा देनी पड़ेगी। अपने उत्तराखंड में बली प्रथा बंद है। ब्वाडा ने
बोला कि मैं भी निरमासी हूं। विधायकों और मसाण का पता नहीं...।
ब्वडा बहुत खुश
हैं। भूतों की तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हैं। कह रहे हैं कि...मानना पड़ेगा भूतों
को। क्या भयंकर डर है उनका। अध्यादेश का भूत। चार विधायकों का ग्रहण। पर ब्वाडा की
चिंता कुछ और भी है। मसाण अगर मान भी गया तो, उनके छोटे-मोटे च्याण-बाण मानेंगे कि नहीं। ब्वाडा के पास उसका भी इलाज है और
पूरी तैयारी भी कर ली है। अगर च्याण-बाणों ने कुछ गड़बड़ की तो उनके लिए भी घात डाल
दूंगा बल...ऐसा कह रहे थे। भयंकर वाली घात...। भौत सारे भूतों से जान-पहचान है
बल...अपनी। सीधी पकड़ है बल...।
फिर भी अगर कुछ
ऊंची-नीच हो भी गई,
तो चिट्ठ भी
तैयार है। चंदा भी जमा हो ही चाएगा बल...अल्मोड़ा चितई जाने तक का। चंदा नहीं भी
मिला तो लिफ्ट-उफ्ट लेकर चला ही जाउंगा, पर छोडूंगा नहीं। समझ तो गए ही होंगे...ना। गोलज्यू महाराज के दरबार में अर्जी
लगा आउंगा। गोलज्यूू पूरा न्याय करेंगे। और तो ठीक है पर कसम से ब्वाडा की घात ने कमाल कर दिया। ब्वाडा तो ये भी बोल रहे थे
कि असली मसाण तो बल हम हैं। हमारी पूजा नहीं हुई तो विधायकी जानी पक्की। वोट की
चोट मारेंगे बल...। ठान रखी है इस बार।
अभी बोडी कुछ
चुप बैठी है। बोडी ने दो मिनट के लिए फोन पकड़ा था। कह रही थी बेटा तू चिंता मत कर।
मेरी भी ठीक-ठाक पकड़ है बल...। पूरी बात बोडी ने बताई ही नहीं। पता नहीं कौन से और
कहां तक की पकड़ है बोडी की। ठेरो विधायकों ब्वाडा-बोडी की घात डालने वाली बात से
पहाड़ में भी लोगों ने घात पूजने की तैयारी शुरू कर दी है। संभलो प्यारो...कहीं
सबने एक साथ घात डाल दी तो छुट्टी पक्की...। फिर मत बोलना कि तुमने उकसाया
ब्वाडा-बोडी को...। मेरी कोई गलती नहीं है। उन्हीं का फोन आया था मेरे पास...।
...प्रदीप रावत (रवांल्टा)


0 Comments