जोशीमठ: उत्तराखंड में आसमानी आफत जारी है। चमोली के घाट ब्लाक और सोल घाटी में बादल फटने के बाद यमुनोत्री में बादल फटने से तबाही मची थी। अब फिर से चमोली जिले के ही मलारी में आसमानी आफत बरसी है। मलारी से कुछ पहले भापाकुंड के पास बादल फटने से पांच लोग बह गए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। बादल फटने से भूस्खलन और बाढ़ से भी काफी नुकसान बताया जा रहा है।
जोशीमठ से तपोवन को जाने वाली रोड पर मलारी से कुछ पहले भाप कुंड के पास देर रात बादल फटने की खबर सामने आई। जिस जगह जिस जगह पर बादल फटा, बताया जा रहा है कि वहां बीआरओ का कैंप था। जिस वक्त बादल फटा लोग सो रहे थे। जैसे ही बादल फटा लोग बाहर निकल आए। खुद को बचाने के चक्कर में पांच लोग बह गए। बहे लोगों में से तीन की मौत की खबर है। सीओ जोशीमठ ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पंहुच चुकी हैं। लापता लोगों को खोजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक दो डेड बाॅडी रिकवर हो चुकी हैं। तीन को खोजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर काफी नुकसान हुआ है।

0 Comments