pahadsamcahr, yamunotri : चमोली जिले की सोल घाटी में बादल फटने की तबाही से निपटने का अभी इंतजाम भी नहीं हो पाया था। इधर, यमुनोत्री धाम में बादल फटने से भारी तबाही की खबर आ गई। धाम से ऊपर सप्त ऋषि कुंड के आसपास बादल फटने से यमुनोत्री धाम के साथ ही यमुना के किनारे बसे विकासनगर तक कई जगहों पर भयंकर बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। गनीतम यह रही कि फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
युनोत्री धाम को नुकसान पहुंचा है। धाम में महिलाओं के स्नान के लिए बना कुंड बह गया। धाम को
जोड़ने वाला पुल और काली कमली धर्मशाला के साथ ही धाम में चार दुकानों के बहने की भी सूचना है। जानकी चट्टी में भी खरसाली पुल को कुछ नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा खरादी से कुछ पहले रवाड़ा में नगांणगांव, थान, मसाल गांव को जोड़ने वाला मोटर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलि को जोड़ने वाले एप्रोच मार्ग का काफी हिस्सा पूरी तरह बह गया। इसके अलावा कई गावों के संपर्क मार्ग भी बह गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है।

0 Comments