देहरादून/हल्द्वानी : कुमाऊं में भारी बारिश का कहर जारी है। जहां दिन में शेर नाले में रोडवेज की बस बह गई। वहीं, शाम होते-होते चोरगलिया में दो कार ओर दो बाइक भी उफनाए नाले में बह गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगल 60 घंटे कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत कुमाऊं में भारी से भारी बारिश हो सकती है। अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढें--https://www.pahadsamachar.com/2018/07/blog-post_89.html
ये भी पढें--https://www.pahadsamachar.com/2018/07/blog-post_89.html
पहले से कुमाऊं में भारी बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के कारण जहां नाले उफनाए हुए हैं। वहीं, कई रास्ते और सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अगले 60 घंटे के लिए जारी भारी बारिश के अलर्ट ने लोगों को और डरा दिया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों खासकर आपदा विभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को जरूरी सर्तकता बरतने को कहा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को क्वीक एक्शन रिस्पांस सिस्टम को लागूं करने को कहा गया है।


0 Comments