Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अपडेट--खाई में गिरी बस, 14 मरे, 17 घायल

उत्तरकाशी: भटवाड़ी से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस चंबा से 13 किलोमीटर पहले उत्तरकाशी रोड पर किरगिणी के पास गहरी खाई में गिर गई। बस में 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से करीब 10 लोगों के मरने की सूचना है। टिहरी पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई हैंं। हालांकि अभी मरने वालों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना सुबह करीब 7से 8 बजे के आसपास बताई जा रही है। घायलों को उपचार के अस्पताल पंहुचाया जा रहा है।
घटना स्थल के पास नेटवर्क भी सही ढंग से काम नहीं करता, जिस कारण घटना की जानकारी मिलने में भी कुछ देर हुई। आसपाह के ग्रामीणों और रहगिरों ने घायलों को बचाने का काम शुरू कर दिया था। हालांकि गहरी खाई होने के रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अपडेट---
7:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चम्बा उत्तरकाशी राष्ट्रिय राजमार्ग पर किरगनी के पास एर रोडवेज बस सड़क से नीचे गिर गसी है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक चम्बा एंव चौकी प्रभारी काण्डीखाल चौकी बी पूरम मय पुलिस बल  एंव एसडीआरएफ कर्मियों को तत्काल आपदाल एंव बचाव उपरकणों के मौके पर रवाना किया गया तो ज्ञात हुआ कि चम्बा उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर किरगनी के पास रोडवेज बस सख्या UK07-PA-1929  जो भटवाडी उत्तरकाशी से हरिद्वार की ओर जा रही थी,मुख्य मार्ग  से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी । मौके पर पुलिस द्वारा राहत एंव बचाव कार्य कर घायलों को उपचार हेतु रवाना किया जा रहा है ।अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर चालक परिचालक सहित कुल 31 व्यक्ति सवार थे जिसमें 13 व्यक्तियो की मृत्यु एंव 18 व्यक्तियो के घायल होने सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी है। जिलाधिकारी टिहरी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी  मौके पर है, घायलो एंव मृतको के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण प्राप्त होने पर सूचना तत्काल प्रेषित की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments