Header Ads Widget

Responsive Advertisement

CM के नाम C.S. पैन्यूली जी की चिट्ठी

आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड,श्रीमान रावत जी आजकल
आप पूरे देश में चर्चित हस्ती बन चुके हो,महोदय मुझे बेहद खुशी होती कि आप किसी विकास कार्य,रोजगार सृजन,या जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आप चर्चा में होते लेकिन बेहद दुःख हुआ जब आपने एक उम्रदराज या यूँ कहें कि रिटायर्डमेंट के नजदीक पहुंची शिक्षका महोदया जी से बेहद ही निम्न स्तर की भाषा में बात की,बात क्या की उनको हड़काया,धमकाया और फिर उनको सस्पेंड के आदेश देकर उन्हें सस्पेंड कर दिया,महोदय आप तो आरएसएस के स्वयं सेवक रहे हैं और फिर आपकी पत्नी भी टीचर ही है क्या इस तरह का व्यवहार उस टीचर के लिए आपको शोभा देता है? आप सीएम हो मतलब  बीच के व्यक्ति जो कि अक्सर जनता के गुस्से और आक्रोश से रूबरू होता रहता  है,महोदय आखिर क्या कारण है कि आपको शराब के व्यापारी और चोर उच्चके कहकर टीचर को संबोधित करना पड़ा? श्रीमान मुख्यमंत्री जी शराब के प्रति आपके विशेष प्रेम से सभी परिचित है ,आपने सत्ता में आते ही राष्ट्रीय राजमार्गों को जिला मार्ग तक सिर्फ शराब के वजह से घोषित किया,आपने ही मोबाइल वैन से घर घर गली गली तक शराब भेजने की घटिया व्यवस्था बनाई,महोदय आप तो ऐसे न थे,तो क्या सीएम की कुर्सी का दोष है ये,आज तक आपके बारे में जितने भी लोगों से सुना वो ये ही कहते आये कि त्रिवेन्द्रजी बड़े ही सभ्य और शालीन व्यक्ति हैं,मैं भी जितने बार आपसे मिला हूँ हर बार आपका बेहद प्रभावित करने वाला व्यवहार दिखा,हालाँकि सीएम बनने के बाद एक भी बार आपसे व्यक्तिगत मुलाकात नही हुई,सिर्फ एक ही बार मिलना हुआ वो भी जनता दरबार में ,लेकिन जब मैंने उत्तरा बहुगुणा जी से आपके संवाद को सुना देखा तो मुझे यकीन नही हुआ आपके इस निर्दयी व्यवहार पर,महोदय मैं ये भी मानता हूँ कि मैडम जी का संवाद का तरीका भी बहुत सही नही था,पर सर जिस महिला का पति शराब के वजह से मर चुका हो,जिसे अपने बच्चों की देखभाल के लिए चिंता सता रही हो उसके गुस्से को  माफ़ कर और उसकी परिस्थति को समझकर उसकी समस्या का समाधान भी किया जा सकता था,लेकिन आपने आरएसएस प्रचारक की भाषा की मर्यादा को भूलकर बड़ी भूल की है,सर मैं स्वयं भगवा समर्थक हूँ या यूँ कहें राजनितिक तौर से बीजेपी का बड़ा समर्थक हूँ लेकिन महोदय इस तरह से महिला टीचर से  व्यवहार करने वाले सीएम का या मंत्री,विधायक का कभी भी समर्थन नही कर सकता,महोदय आपके व्यवहार का इस तरह बदलना मुझे समझ नही आ रहा है क्योंकि आपके बारे में जितने भी लोगों ने मुझसे कहा  कि आप बेहद मृदुभाषी हैं, असल में आप जब श्रीनगर में छात्र थे तब वहां पर आरएसएस कार्यालय के प्रभारी मेरे ताऊजी श्रीमान ओमप्रकाश पैन्यूली जी थे,आप शायद उन्हें जानते होंगे हो सकता है अब भूल गए हो क्योंकि अब न वो राजनीती में सक्रिय है और न विद्याभारती में,असल में ताऊजी बताते हैं कि त्रिवेन्द्रजी बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी रहे हैं, दूसरे व्यक्ति हमारे, आपके गुरूजी पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमान प्रो आशाराम डंगवाल जी ने आपके बारे में बताया कि त्रिवेन्द्र छात्र जीवन में और अभी तक भी बेहद सभ्य और मिलनसार लड़का रहा है,शायद उन्हें भी परसों से आपके व्यवहार को देखकर दुःख हो रहा होगा,जब आप सीएम बने थे गुरूजी बेहद खुश थे और कह रहे थे कि त्रिवेन्द्र अपने समय में (1983,84 में )  मेरा छात्र रहा साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि जैसे तुम थे यहाँ पर सभी से मिलने जुलने वाले अपने समय में त्रिवेन्द्र भी ऐसा ही था ,मुझे ख़ुशी हुई कि एक सीएम से मेरी तुलना गुरूजी कर रहे हैं लेकिन मुझे परसों से बेहद दुःख हो रहा है कि इतने शालीन सीएम साहब आखिर ऐसे गलत जुबानी और निर्दयी कैसे हो गए? आपके बालसखा पूर्व में संपादक रहे हमारे मार्गदर्शक  आदरणीय श्रीमान दिनेश जुयाल जी ने भी आपके व्यवहार पर बेहद दुःख जताया उनके भी यही बोल थे कि ये त्रिवेन्द्र छात्र जीवन वाला त्रिवेन्द्र नही रहा,मेरे मित्र सहपाठी और आपके  कृषि मंत्रिकाल में  कुछ समय तक  आपके निजी सहायक रहे भाई प्रदीप रौथाण जी भी आपके व्यहार की बड़ी तारीफ करते हैं  एक और मित्र और आपके पारिवारिक सदस्य की तरह  राजन मिश्रा जी भी हमेशा कहते हैं ताऊजी यानि आप बेहद सौम्य और शालीन व्यक्ति हैं, लेकिन सर परसों आपके व्यवहार को देखकर बड़ा दुख हुआ है,मैं बीजेपी का समर्थक हूँ लेकिन इसका मतलब ये नही कि हर गलत काम का भी समर्थन करता रहूँ ,ये घटना बेहद दुःखद है एक टीचर महोदया से आपके अमानवीय व्यवहार को मैं कभी भी समर्थन नही कर सकता,साथ ही महोदय आप ये न भूलें कि आपसे वरिष्ठ कई नेता आपके ही पार्टी में है वो अलग बात है कि उनको नजरअंदाज कर श्री अमित शाह जी ने आपको सीएम बनाया,स्प्ष्ट है अमित शाह जी की विशेष कृपा से ही आप सीएम बने हैं, आप ये न भूले आप हमेशा सीएम नही रहोगे,वैसे भी रोजगार देने में आप फेल हो चुके हो ,शराब के प्रति आपके विशेष प्रेम से भी जनता में भारी गुस्सा है, ऐसे में जनता की थोड़ी बहुत सहानुभूति जो है भी आपके साथ, वो इस तरह के व्यवहार  से खत्म हो जायेगी,महोदय आप सीएम हो न कि राजा,अतः आप अपने व्यवहार को पहले की तरह नम्र रखोगे तो सही है वरना नाम भूलने में भी जनता को अधिक समय नही लगता है।
...चन्द्रशेखर पैन्यूली

Post a Comment

0 Comments