Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रिय पर्यटकों नैनीताल मत आना

प्रदीप रावत (रवांल्टा) 
प्रिय सैलानियों आपकी सरोवर नगरी 17 जून को एक दिन के लिए आराम करने भेज दी जाएगी। उसके लिए ममखमली बिस्तर सजाया गया है। हो सके तो आप नैनीताल बिल्कुल भी मत आना। सरकार प्रजा की नहीं सुन रही और प्रजा सरकार की नहीं सुनती। नैनीताल में राज व्यवस्था पटरी से उतरकर कहीं चली गई है। जब तक राज व्यवस्था वापस लौटती है। तब तक मेरे प्यारे सैलानियों आप नैनीताल मत आना। आपके आने से यहां के व्यापारियों के पेट भरते हैं। नाव चलाने वालों को दो वक्त की रोटी मिलती है। छोटी-छोटी दुकानें लगाने वालों के परिवार में शाम का चूल्हा जलता है। आप यहां क्या करोगे। सरकार ने नैनीताल में आने पर पाबंदी जो लगा दी है। प्रिय चाहने वालों नाराज मत होना....।
नैनीताल में सुकून के कुछ पल बिताने आने वाले पर्यटकों के नैनीताल जाने पर रोक लगा दी गई है। राजा के राज दरवारियों ने बिन राजा को पूछे ही हुक्म को तामील कराना शुरू कर दिया है। राज व्यवस्था के इस निर्णय के खिलाफ जनता ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सरोवरी नगरी में निवास करने वाले व्यापारियों ने सरकार को ललकारा है। अगर राजदरवारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो वो बगावत कर देंगे। एक दिन के लिए पूरी सरोवर नगरी को ही बंद कर देंगे। बगावत पर उतरने से पहले बाकायदा व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी भी दी है। चेतावनी में संदेश भी लिख मारा। कहा है कि अगर सरकार नहीं मानी तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे। नैनीताल में ना कोई दुकान खुलेगी, ना कोई नाव चलेगी। होटलों पर ताले लटक जाएंगे। ऐसा होने से और किसीको भले ही कुछ हो ना हो, लेकिन सैलानियों को जरूर परेशानी होगी, जिन्होंने यहां आने का प्लान किया है और होटल भी पहले से बुक है। चलो देखते हैं। क्या होता है?
सरोवर नगरी आने वालों चेत जाओ। अगर राजदरवारी नहीं माने तो 17 जून को नैनीताल के सैर-सपाटे पर आने से पहले जानकारी जरूर जुटा लें कि आपकी प्रिय नगरी को खुला छोड़ रखा है या बंदी बना लिया गया। खुली होगी। तभी आना मेरे दर। वरना भटकते रह जाओगे। 
खैर मेरी बला से। मुझे बंद कर दिया गया, तो कम से कम मुझे एक दिन आराम तो मिलेगा। मैं तो चाहती ही यहीं हूं कि लोग हर साल गर्मियों में एक दिन के लिए मुझे बंद कर साफ कर दें मेरी रौनक मेरे सरोवर को। मैरी मैली होती नालियों को। मेरी गंदी होती सड़क को। क्या कर सकोगे आप ऐसा? ये केवल उनके लिए नहीं, जो अपने फायदे के लिए मुझे बंद करा रहे हैं। उनके लिए भी जो यहां आते हैं, जो सरकार यहां का राजकाज चलाती है। क्या उनको मेरी चिंता है? क्या वो मेरे बारे में सोचते हैं? सोचते नहीं। बस कह देते हैं। उनके लिए कहना कोई बड़ी बात नहीं है। वो तो कह देने के लिए राजा हुए। राजकाज तो बस चल रहा है। जैसा-तैसा...आपकी सरोवर नगरी नैनीताल...।
नोट: 17 जून को व्यापारियों नैनीताल बंद का एलान किया है। आने से पहले जानारी जरूर जुटा लें। 

Post a Comment

0 Comments