कुछ ऐसे ही तो नहीं हो रहा होगा। कुछ तो कारण होगा। अगर ऐसे ही है, तो भी तो जांच होनी चाहिए। प्रदेश में दो-तीन मसले इन दिनों सरकार के कामकाज पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कोटद्वार में दारोगा को शराब माफिया के दबाव में पुलिस के आला अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया। देहरादून में यूसैक जैसे बड़े संस्थान के बाहर एक महिला कर्मचारी उत्पीड़न और नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ पिछले 13 अप्रैल से धरने पर डटी है।
सिंगल काॅलम की खबरें भी छप रही हैं। लोग दोनों ही मामलों में समर्थन में हैं। एक और मसला पीडब्यूडी में कनिष्ठ अभियंताओं के ट्रांसफर का भी है। तो क्या सरकार को इन बातों से कोई फर्क ही नहीं पड़ता या फिर सरकार दोषियों को बचाना चाहती है? बचाना चाहती है, तो फिर जीरो टाॅलरेंस का नाटक क्यों? यह कोई आम घटनाएं नहीं हैं। लेकिन, सरकार की बेरुखी को लेकर हर कोई यही सवाल कर रहा है कि सरकार कुछ करती क्यों नहीं...?

-पूरी रिपोर्ट पढ़ने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें...।
...प्रदीप रावत (रवांल्टा)

0 Comments