---प्रदीप रावत (रवांल्टा)
आपको पता है। अच्छे दिन आग गए। नहीं पकड़े हैं, तो लगाओ दौड़ और पकड़ लो अपने बदले के अच्छे दिन। अब ये मत पूछना कि कहां से आए हैं। भई सीधी सी बात है डबल इंजन की सरकार है, तो रेल से ही आएंगे। पक्का नहीं बता सकता। क्योंकि जिस गाड़ी में अच्छे दिन भेजे थे। उसका एक इंजन तो दिल्ली से आगे ही नहीं बड़ पा रहा और जो दूसरा है। वो हांफ-हांफ कर दम तोड़ रहा है।
चार साल हो गए। आज फिर मोदी जी भाषण देने वाले हैं। मित्रों......घबराहट हो रही है न मित्रों सुनकर। मुझे भी होती है। पता नहीं मोदी जी क्या कर बैठें। कहीं ये ना कह दें कि बस बहुत जी लिए। आज से सांस लेना बंद किया जाता है। चार साल की उलब्धियां गिनाई जा रही थी। मेरा तो सिर ही चकरा गया। बीजेपी वाले कह रहे थे। हमने अलां किया, फलां किया। पर मुझे तो पता ही नहीं चला कि क्या-क्या किया...? भक्तगण तो कह रहे हैं कि ये हुआ, वो हुआ। आपको भी पता है क्या...?
लोग भी ना पागल हैं। मोदी जी के बारे में और बीजेपी वालों के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उन्होंने तो काया पटल कर दी देश की। कहीं गंदगी नहीं। भ्रष्टाचार सब कर्नाटक में समाप्त हो गया। सब भ्रष्टाचारी भाजपा में खप गए। भाजपा वाले खुद खफा हो गए। विकास दफन हो गया। अब देखो ना लोग क्या-क्या कह रहे हैं, मेरी भाषा में। भक्त बोले लोग अनाप-सनाप बक रहे हैं।
चलो आपको भी बता देते हैं कि लोग क्या कह रहे हैं...? बीजेपी के ऐतिहासिक जीत के 4 साल पूरे हो गए। आज मैंने अपने एकाउंट से 15 लाख निकाले। फिर बुलेट ट्रेन में बैठकर नौकरी ढूंढने स्मार्ट सिटी गया। वहां जाकर पता चला कि दो करोड़ नौकरियां पहले ही बंट चुकी हैं। तभी जेटली जी ने बताया बाबा रामदेव जी के यहां चले जाओ। विदेशों से आया कालाधन बंट रहा है। उसे ले के अयोध्या में बने भव्य राममन्दिर के दर्शन करते हुए धारा 370 रहित कश्मीर की वादियों को घूम आइये और वापसी मे स्वच्छ गंगा मैया में स्नान करके 2019 की चुनाव की तैयारी में लग जाना। भइयो-बहनो....मैं तुमको ऐसे ही घुमाता रहुंगा। बुरा मत मानना...मुझे तो इसी में आनंद आता है। हां उत्तराखंड वालों डबल इंजन की सरकार में विकास की गति को थोड़ा धीमी करने की गुहार लगा लो। सरकार से बोलो अब कोई बेरोजगार नहीं बचा। नौकरियां निकालना बंद कर दो...। सरकार से कहो कि मैट्रो चालकों से कह दे कि स्पीड कुछ कम रखें। लोगों का सिर चकरा रहा है। कर्ण प्रयाग वालों को रेल के डिब्बे में उल्टी हो रही है...।

0 Comments