भाग-3
- रूपेश कुमार सिंह
1991-92 का दौर हम कभी नहीं भूल सकते। आज समाजोत्थान स्कूल के चारों ओर आवादी, मन्दिर-गुरूद्वारा और चहलकदमी है, तब बिल्कुल बीरान था, जंगल था। रात में सियार और कई जंगली जानवर झोपड़ी तक आ जाते थे। न सड़क थी, न बिजली। दूर-दूर तक कोई नहीं, बिल्कुल एकांत। दिन में स्कूल के बच्चे होते थे और रात में घोर संनाटा। रात काटने को दौड़ती थी।
रामजन्म भूमि आन्दोलन चरम पर था। मास्साब भूमिगत थे। पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने में लगी थी। मम्मी हम चारों को लेकर हर मोर्चे पर मास्साब का साथ दे रही थीं। मैं और बड़ा भाई वीरेश साइक्लोस्टाइल मशीन से समय मिलते ही दिन में रामजन्म भूमि आन्दोलन के समर्थन में पर्चे छापते थे। संगठन के ठिकानों पर पर्चा पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी थी। 1986-92 तक हमने आर एस एस के बड़े-बड़े नेताओं (आज राष्ट्रीय स्तर पर हैं) को अपने घर पर सूखी रोटी और चटनी खाते हुए देखा था। संघ के एक नेता मजाक में कहते थे-‘‘संघी यार किसके खाये पीये खिसके’’ हमारे हिस्से की रोटी भी कई बार मम्मी उन्हें दे देती थीं। बदले में हमें राष्ट्रवाद के लिए कुछ भी कर गुजरने का संदेश मिलता था। खैर बड़ी तादात में संगठन के लोगों का घर पर टिकने, रहने का सिलसिला जो उस समय शुरु हुआ वो आज भी बदस्तूर जारी है। बस रुकने वाले लोग बदल चुके हैं।
मास्साब शुरु से ही धोती-कुर्ता या पाजामा-कुर्ता पहनते थे। 1992 की एक रात की बात है। झोपड़ी में मिट्टी के तेल की डिबिया धीमी गति से जल रही थी। बाहर सियार के हूआ-हूआ की आवाज दौड़ रही थी। मम्मी उन दिनों भी रात में कम ही सोती थीं। हम चारों जमीन पर बिछी चटाई पर क्रम से लेटे हुए थे। रात जगने और अनहोनी के लिए सजग रहने के लिए मैं और वीरेश दोनों हर रात मम्मी का साथ देने की कोशिश करते थे। लेकिन हर रोज नींद हमें परास्त कर ही देती थी। रवि और अनुज छोटे थे, इसलिए वो इन सारी बातों से अंजान थे। समय का तो ठीक से पता नहीं, लेकिन रात काफी चढ़ी हुई थी। मास्साब के लिए मम्मी ने झोपड़ी का गेट खोल दिया। गेट तो क्या वो बस एक आढ़ थी। लम्बी-लम्बी दाड़ी, पेंट-शर्ट, जूते पहने हमने मास्साब को पहले कभी नहीं देखा था। हल्की मूंछ ही रखते थे मास्साब। मम्मी ने सवाल किया ‘‘ये क्या हाल बना रखा है’’ ‘‘पुलिस से बचने के लिए।’’ मास्साब ने उत्तर दिया। इस वेश में कोई जल्दी नहीं पहचान पाएगा। कुछ देर मास्साब हम लोगों के साथ रूके। शायद एक-दो रोटी भी खाई। फिर रात में ही निकल गये। इसके बाद मास्साब की जब वापसी हुई तो वह लम्बी दाड़ी के साथ कुर्ता पाजामा पहने हुए थे। मम्मी ने कहा, ‘‘अब तो दाढ़ी कटा लो’’
‘‘दाड़ी तो तब कटेगी जब अयोध्या में राम मन्दिर बनेगा’’ मास्साब ने कहा।
उसके बाद दाढ़ी ही मास्साब की पहचान बन गयी। लोग उन्हें ‘‘दाढ़ी वाले गुरूजी’’ के नाम से पुकारने लगे। इस तरह आचार्य जी, गुरूजी में तब्दील हो गये।
दिलचस्प बात यह है कि जिस दाड़ी को रखकर उन्होंने 1991-92 में पुलिस को चकमा दिया। उसी दाड़ी को काट कर पेंट-शर्ट, आँखों में काला चश्मा पहनकर उन्होंने 2005 में माओवाद के दमन से बचने के लिए रूप धारण किया। 2005 में मास्साब को तमाम साथियों ने बिना दाड़ी के सूट-बूट में देखा। उनका नया लुक देखकर हम लोग बहुत हंसते थे। समझा जा सकता है कि मास्साब संघर्ष में हर रणनीति को अपनाते थे। वह किसी बात के लिए कट्टरपंथी नहीं थे।

0 Comments