Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कीड़ा जड़ी की चाय पीयें, रोगों को दूर भगाएं


वैल डन दिव्या। दिव्या रावत, वह नाम जिसे मशरूम गर्ल के नाम से जाना जाता है। दिव्या ने वह काम कर दिखाया, जिसको करने में सरकारी विभागों ने सालों तक लाखों, करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए, लेकिन कीड़ा जड़ी की मेडिसनल प्लांट काॅर्डिसेप्स मिलीट्री को देश में लैब में नहीं उगा पाए। दिव्या ने बहुत कम समय में देहरादून में उसका उत्पादन कर दिखाया। अब दिव्या अपने घर की लैब में उत्पादित कार्डिसेप्स से चाय बनाने जा रही है। ऐसी चाय जिसे पीने से कई तहर के रोग कट जाएंगे। यह कोई दावा मात्र नहीं है। मेडिकल साइंस ने भी दिव्या की कार्डिसेप्स का परीक्षण कर उसे सार्टिफिकेट दे दिया है। 26 मार्च को देहरादून में कार्डिसेप्स से तैयार चाय को लाॅच किया जाएगा। 
कॉर्डीसेप्स के लाभ
दिव्या की लैब में उत्पादित काॅर्डिसेप्स प्राकृतिक रूप से हिलामयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली कीड़ा जड़ी की तरह ही है। उसके लाभ और फायदे भी लगभग एक जैसे हैं। सामान्य तौर पर कीड़ा जड़ी की चाय स्वास्थ्य में सुधार करती है। यह शरीर को साफ करती है और प्रतिरक्षा क्षमता यानि रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है, जो कई रोगों को रोकने में मदद करता है। हृदय रोग, फेफड़े, दिमाग और रक्त वाहिकाओं के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। शरीर में ऑक्सीजन लेने की क्षतमा में भी सुधार करती है। इसके नियमित सेवन से कैंसर से लड़ने की ताकत तो मिलती ही है। साथ ही उसके इलाज में भी काम आ सकती है। 
काॅर्डिसेप्स का प्रयोग तनाव और थकान को दूर करने के लिए भी किया जाता है। चाय पीने से मन तंदुरस्त होने के साथ ही शाररिक थकान को भी दूर करती है। यह मांसपेशियों में एटीपी स्तर को बढ़ाती है, जिससे ऊर्जा स्तर में वृद्धि और थकान में कमी आती है। रिसर्च में यह भी पता चला है कि एडीपी (एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट) व्यायाम के दौरान कॉर्डिसेप्स सहनशक्ति में को बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा कई तरह की अन्य बीमारियों को भी दूर करने का काम करती है।  
....प्रदीप रावत 

Post a Comment

0 Comments