…लो जी अनिल बलूनी ने सबको पानी पिला दिया है बल। लोगों के गले सूख गए थे पहले अनिल बलूनी को अनाप-सनाप बोल-बोल कर। पानी ऐसा पिलाया कि सबके कड़वे गले मीठे हो गए। होने भी थे। अनिल बलूनी के पास मीठी गोली जो आ गई अब। राज्यसभा वाली। अब तो सब मीठा ही मीठा। धन हो राजनीति, नेतागिरी और नेताओं की। बाबा ऐसे रंग बदला कि गिरगिट भी सरमा गया।
नेताओं की नेतागिरी से तो गिरगिट को भी शर्म आ रही होगी। वो भी सोच रहा होगा कि नेता तो मुझसे भी ज्यादा रंग बदल लेते हैं। रंग भी ऐसे कि उनका आज तक नामकरण भी नहीं हो सका बल। बेचारा गिरगिट। आज से नई कहावत भी कहनी पड़ेगी। नेता जी की तरह रंग बदलना…गिरगिट की छुट्टी। कुछ नेताओं को पहले अनिल बलूनी फूटी आंख नहीं सुहाते थे। मैंने तो आज देखा। हे भगवान। राम-राम। अनिल बलूनी के पीछे ऐसे मरे जा रहे थे, जैसे वह तो बस सुबह-शाम बस उनकी ही आरती उतारते होंगे। उनको अदना कहने वाले, अब महिमा मंडन करने में लग गए। पहले गाली देते थे। अब पूजा कर रहे हैं। नेताओं की जय तो बोलनी ही पड़ेगी। ऐसे नेता धरती पर कम ही पैदा होते हैं, जिन्होंने गिरगिट को भी रंग बदलने में पीछे छोड़ दिया।
सुनो जी नेता जी। अगर आपको मेरी बात बुरी लगी होगी, अच्छी तो लग ही नहीं सकती। मेरा नंबर ले लेना…नहीं मिले तो गूगल देवता के पास चले जाना। वो बता देंगे। नंबर भी और पता भी। पर एक बिनती है, जहर मत खा लेना, चुल्लू भर पानी में डूबने की कोशिश करके देख लेना। क्योंकि अब कहावतें सच साबित नहीं हो रही हैं बल। इसलिए ना डूबने का खतरा और मरने का। हां एक बात जरूर याद रखना रंग बदलना मत छोड़ना। ये कला आगे भी काम आ सकती है। हो सके तो कुछ दूसरे नेताओं को भी सिखा देना बल। उनका भी भला होगा। फिर से बोलो एक बार अनिल बलूनी की जय-जयकार….पानी पिला दिया, अनिल भाई ने। फिर मत कहना कि गला सूख रहा है। इसलिए तो कहता हूं कि पहले गाली मत दो…कई बार ऐसा भी होता है बल कि देवता पूजने के बाद भी पूजा हुआ नहीं मानता। उनका दोष जारी रहता है। मसाण की तरह….बोलो जय श्री राधे…।
…. प्रदीप रावत (रंवाल्टा)
सुनो जी नेता जी। अगर आपको मेरी बात बुरी लगी होगी, अच्छी तो लग ही नहीं सकती। मेरा नंबर ले लेना…नहीं मिले तो गूगल देवता के पास चले जाना। वो बता देंगे। नंबर भी और पता भी। पर एक बिनती है, जहर मत खा लेना, चुल्लू भर पानी में डूबने की कोशिश करके देख लेना। क्योंकि अब कहावतें सच साबित नहीं हो रही हैं बल। इसलिए ना डूबने का खतरा और मरने का। हां एक बात जरूर याद रखना रंग बदलना मत छोड़ना। ये कला आगे भी काम आ सकती है। हो सके तो कुछ दूसरे नेताओं को भी सिखा देना बल। उनका भी भला होगा। फिर से बोलो एक बार अनिल बलूनी की जय-जयकार….पानी पिला दिया, अनिल भाई ने। फिर मत कहना कि गला सूख रहा है। इसलिए तो कहता हूं कि पहले गाली मत दो…कई बार ऐसा भी होता है बल कि देवता पूजने के बाद भी पूजा हुआ नहीं मानता। उनका दोष जारी रहता है। मसाण की तरह….बोलो जय श्री राधे…।…. प्रदीप रावत (रंवाल्टा)
0 Comments