Header Ads Widget

Responsive Advertisement

​पारस है शशि


यूथ आइकाॅन अवार्ड का जो सफर चमोली जिले गोपेश्वर से शुरू हुआ था। वह अब उत्तराखंड से बाहर दूसरे प्रदेशों के सफर पर चल पड़ा है। पहले क्षेत्रीय फिर प्रदेश और अब प्रादेशिक के दायरे से बाहर निकलकर यूथ आइकाॅन अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के लिए मजबूत नींवी गुजरात के जाम नगर में रख चुका है। यूथ आइकाॅन अवार्ड देश के प्रतिष्ठित सम्मानों में अपनी जगह बना चुका है। हर कोई यह जानने की कोशिश करता है कि गोपेश्वर जिले से निकला यूथ आइकाॅन आज देश का पतिष्ठित अवार्ड कैसे बन गया। यूथ आइकाॅन को देश का आइकाॅन बनाने में वैसे तो पर्दे के पीछे और भी लोग हैं, लेकिन यूथ आइकाॅन के आइकाॅन हैं शशि भूषण मैठाणी  ̕पारस ̕ । 

शशि भूषण मैठाणी का परिचय नहीं देना चाहूंगा। इसका कारण यह है कि उत्तराखंड और उत्तराखंड के बाहर लोग उनको बखूबी जानते हैं। उन्होंने छोटे स्तर से जिस यात्रा को शुरू किया था। वह आज एक अभियान बन चुका है। अकेले ही निकले थे, लेकिन धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। शशि  भूषण मैठाणी अपने खास तरह की कला के लिए जानते हैं। चावल के दानों से बनी उपनी पेटिंग की देशभर में मांग है। उनकी कमाई का यही एक मात्र जरिया है। कई लोगों को लगता है कि पारस कोई एनजीओ चलाते हैं। चाहते तो चला भी सकते थे और अपनी योग्यता से देश के श्रेष्ठ एनजीओ उनका होता। यह मेरा दावा है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी इसके बारे सोचा नहीं। 90 के दशक में उत्तर प्रदेश में उन्होंने इसके लिए आवेदन भी किए। उनके साथ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी से लेकर प्रदेश के कई बड़े नाम थे, लेकिन जब एनजीओ पंजीकृत कराने पहुंचे तो रजिस्टार ने सुविधा शुल्क की डिमांड कर दी। सुविधा शुल्क तो आप जानते ही होंगे।

 ये वही शशि भूषण मैठाणी हैं, जिन्होंने अपने एनजीओ का बाइलोज वहीं दफ्तर में फाड़कर फेंक दिया था। उनका एनजीओ भले ही नहीं बन पाया हो, लेकिन समाजसेवा के लिए लोग आजकल एनजीओ बना रहे हैं। यह बात अलग है कि समाज सेवा तो होती नहीं। अपना बैंक बैलेंस जरूर बन जाता है। पारस ने अपने सपने को मरने नहीं दिया। कई समाजिक आंदोनल चलाए। रंगोली आंदोलन देश के रचनात्मक आंदोलनों में गिना जाता है। यह आंदोलन उन्होंने ही चलाया। आज भी लोगों की मदद करते हैं। शशि भूषण मैठाणी का जीवन और आंदोलन सहकारिता से चल रहा है। इमानदारी, साफगोई, सरलता और समर्पण से ही आज देशभर में यूथ आइकाॅन अवार्ड आयोजित कर रहे हैं। उत्तराखंड का पहचान दिला रहे हैं। उनका सफर जारी है। मैं भी उनके बारे में बहुत सारी बातें बताता रहूंगा। यह पहला पड़ाव है। आगे का सफर रोचक होगा। 

Post a Comment

0 Comments