सुनो मान्यवर महोदय सुनो, अगले बीस हज़ार घण्टे आपके लिए चुनौती के सामने आ रहे हैं। एक दिल दहला देने वाला सवाल हमारे सब के भीतर उठ रहा है,आपकी पार्टी के डॉक्यूमेंट विज़न का अहम विषय भी ,करीब एक करोड़ की आबादी वाले इस सूबे के दस लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार है,अपने रोजगार दफ्तरों के पंजीकरण के आधार पर बात हो रही है, दस लाख यानी हर दसवा आदमी यहां रोजी रोटी की तलाश में है,अब पांच साल बाद ये आंकड़ा कहाँ होगा? इनके लिए सरकार क्या करेगी?
कॉलेज में छात्रसंघ चुनावो के दौरान उन्मादी युवा ,दसवीं बारहवीं के छात्र छात्राओं को रोज सुबह स्कूल आते जाते जब हम उन्हें देखते है कि इनका क्या भविष्य है तो दिल दहल जाता है रोंगटे खड़े हो जाते है,
क्या ऐसा फील आपके नौकरशाहों को भी होता है?कल आपके नौकरशाह सरकारी स्कूलों में पढ़ाने गए आज उन सबसे सवाल जरूर पूछो कि क्या हुआ, एक दो की रोते हुए तस्वीरे हमने भी देखी है,कुमाऊं आयुक्त हैरान हो गए कि उनका नाम बच्चो कोंपता नहीं अरे जनाब भट्ट जी आप तो क्या आपके सूबे के मुख्यमंत्री गवर्नर साहब के नाम तक पता नही होंगे, बड़े नौकरशाह ओम प्रकाश जी तो विज्ञान प्रयोगशाला देख कर हैरान होगये,उनका टीचरों के बीच मे रोना चर्चा का विषय बन गया अब ये नही पता वो हालात देख कर रोये कि बचपन याद कर रोये? बरहाल वो रोये जरूर!
सरकार में सी एम मंत्री आते जाते रहते है,लेकिन नौकरशाह तो वहीं रहते है पिछले सत्रह साल में नौकरशाही एक पद से दूसरे पद पर बैठे रहे लेकिन वो ज़मीन से, पहाड़ के दर्द से कभी नही रूबरू हुए,
बेरोजगार आबादी दस लाख अगले पांच सालों में पंद्रह लाख,अब नौकरशाह बताएं कि एक्शन प्लान क्या है?बहुत हो गयी आंकड़ो की बाज़ीगरी,राज्य स्थापना दिवस पर बताएं कि हम कैसे रोजगार देंगे,पिछले दिनों इन्ही बाज़ीगरो ने सहकारिता और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत को गुमराह किया था कि सहकारिता में अगले पांच सालों में हम दो लाख युवाओ को रोजगार से जोड़ेंगे कैसे जोड़ेंगे जरा एक पर्सेंटेशन उसका भी हो जाये?सभी विभागों से पूछ लिया जाए कि कैसे पंद्रह लाख युवाओ की बेरोजगारों दूर होगी क्या सरकार,विभाग करेगा उसपर बात हो जाये फिर बहस समीक्षा हो जाये,फिर देखते है बाज़ीगरी कैसे होती है,बड़े साहब ने छोटे साहब से कहा,छोटे साहब ने किसी बाहरी एजेंसी से पर्सेंटेशन बनवा लिया और उसे प्रस्तुत कर दिया ये हो रही है बाज़ीगरी..
मान्यवर महोदय,ये फर्जीवाड़े बन्द करवा दीजिये, सब्जबाग बहुत देख लिए ,ज़मीनी हकीकत से जुड़िये,पैसा सरकार के पास है नहीं,तनख्वाह देने के लिए कर्जे लेने पड़ रहे है,बैंक खाली है,स्टार्ट अप इंडिया के लिए,मुद्रा योजना के लिए बेरोजगारों के लोन के लिए उनके पास पैसा नही,कैसे होगा ये सब?
जब तक सरकार उद्योगों के लिए कोई प्लान नही बनाएगी, जो उद्योग यहां लगे है उनके विस्तार उत्पादन वृद्धि के लिए कोशिश नही करेगी तब तक हालात बदलेंगे नहीं, सेना और पुलिस की भर्ती से पांच सालों में एक लाख भी युवाओ को रोजगार नही मिलेगा बाकि युवा क्या करेंगे?या तो पलायन करेंगे,या फिर अपराध, माओवाद की तरफ बढ़ जाएंगे,माओवाद की बात इसलिये कह रहा हूँ खुद आपने इसकी दस्तक पर चिंता जताई है,
बरहाल अगले पांच सालों में पंद्रह लाख युवाओं के भविष्य के बारे में आपने और आपकी नौकरशाही ने सोचना है,किसी और ने नही और साफ कह दीजिये कि अब बाज़ीगरी नहीं चलेगी,ये रन फ़ॉर फन ये महाराज जी,ये नामकरण ये चौराहा लोकार्पण से कुछ नही होने वाला,वक्त कम है मान्यवर महोदय,सात महीने तो गए,53 महीने रह गए जिसमे कितने दिन कितने घण्टे होते है जरा हिसाब लगा कर इन बाजीगरों को समझा दीजिये।दिन के हिसाब से करीब चालीस हजार घण्टे और काम करने के लिए करीब बीस हज़ार घण्टे..ही आपके पास है उसके बाद तो जनता और ये युवा ही सवाल जवाब करेंगे।

0 Comments