Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुनो सीएम साहब..तब कृषिमंत्री थे...दिनेश मानसेरा

सुनो माननीय महोदय, आपको छ सात साल पहले की याद दिलाता हूं,आपने एक विजन दिया था,देश मे आप पहले ऐसे कृषि मंत्री थे जिसने एक आवाज़ उठाई थी,कि देश मे उद्योगों की तर्ज़ पर स्पेशल कृषि ज़ोन
(Saz)बनाये जाएं, आपको याद कराता चलूं ,आप अपना विजन देश के तत्कालीन राष्ट्रपति कलाम साहब के सामने पंत नगर विश्व विद्यालय में रखना चाहते थे, बोलने वालो की सूची में आपका नाम नही दिया गया आप कार्यक्रम से पहले ही  चले गए थे, आपका विजन देश भर में सराहा जा रहा था क्योंकि किसानआत्महत्या कर रहे थे,देश मे उस वक़्त तीन हज़ार हैक्टेयर भूमि रोजव्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित हो रही थी,लिहाजा देश मे कृषि के लिए भूमि रिजर्व करने और उनमें खेती के नए शोध करने जैसे आपके विषय प्रभावित करते थे,इजराइल इसका बड़ा उदाहरण है,कई और देश भी ऐसा कर रहे है ये तो था आपको स्मरण कराने का विषय,अब ये सवाल है कि पिछले पांच महीने में आपने क्या saj के बारे में एक बार भी बात नही की जबकि आप इस वक्त सर्वो सर्वा है,हमारे प्रदेश में 65 फीसदी जंगल है 35 फीसदी में शहर खेत सड़के डैम आदि है,खबर अब ये है कि जो कृषि भूमि सरकार को लीज वाली वापिस मिली है उनमें भी उद्योग लगानेकी तैयारी हो रही है जो उद्योगों के लिए पहले से sez बने है वो खाली पड़े है,पहले उन्हें तो भर लीजिये,अंग्रेजी शासन काल से लगे सेब के बगीचे वायरस की चपेट में है उन्हें उखाड़ कर वायरस फ्री सेब क्यों नही लगवाते ,हिमांचल की आर्थिक रीढ़ सेब है,हम  17 साल से अपने उद्यान विभाग के भ्रष्टाचार के ही वायरस को दूर नही कर पाए, पंजाब के बाद सबसे ज्यादा बासमती हम उगाते थे,पिछले 10 सालों में दो सौ से ज्यादा राइस मिलें बन्द हो गयी?करीब डेढ़ सौ और मिलें आज नही तो कल बन्द होंजायेगी,एक बार भी इनके साथ कोई बैठा इनका दर्द समझने के लिए?चन्दा लेने सब पहुंच जाते है,आलू फल सब्जी बेमौसमी सब्जी,मशरूम,सलाद पत्ता,ये सब छोटे किसान को आर्थिक मजबूती देते है,आपको मालूम है गांवो के विकास में छोटी जोत के किसानों के लिए जय रामरमेश ने उत्तराखंड में कई अभिनव प्रयोग करवाये थे जो सफल हुए,कभी फुरसत मिले तो पता करवाना,क्योंकि ये सब आपकी saj स्पेशल एग्रीकल्चर जोन का ही हिस्सा थे,ये जानकारी आपके सलाहकारों को भी नही होगी क्यों की वो पहाड़ो की जानकारी का दावा करते है जोकि खोखले है..आज बस इतना ही क्योंकि आपके सलाहकार वैसे भी मुझे निशाने पर लिए हुए है मानो उनकी भैंस मैंने खोल ली हो।

Post a Comment

0 Comments