प्रदेश में मेडिकल शिक्षा सबसे महंगी है। एमबीबीएस कराने के नाम पर कई दुकानें खुली हैं। सरकार का इन पर कोई जोर नहीं चल रहा। यह बात साबित भ्ाी हो चुकी है। हिमालयन कॉलेज में दाखिले का मामला कोर्ट पहुंच गया। साफ है कि सरकार हिमालयन कॉलेज जैसे दूसरे संस्थानों पर कार्रवाई करना ही नहीं चाहती। सरकार कडाई करे, तो क्या मजाल कि कोई संस्थान सरकार की खिलाफत करे। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझा और हिमालयन कॉलेज को तत्काल एडमिशन कराने के कडे निर्देश दिए। लोगों को कोर्ट जाना सरकार और उनके मुलाजिमों के लिए मुश्किल खडी कर रहा है। उनको
लोगों का कोर्ट जाना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा होगा
दरअसल, मेडिकल कॉलेज हों या दूसरे संस्थान। सबमें सरकार के किसी न किसी मंत्री, मंत्री के चेले और नेता की सेटिंग बनी हुई है। खनन का खेल भी ऐसी ही सेटिंग्ा से चलता है। शराब का धंधा भी नेता जी के रहमोकरम से ही फलफूल रहा है। कई नेता, मंत्री ऐसी भी हैं, जिनकी शराब के धंधे में पत्ती चल रही है।
आजकल एक मामला और गरमाया हुआ है। शिक्षा मंत्री अध्यापकों को डृेस पहनाने पर तुले हैं। उनका इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं कि पढाई का माहौल कैसे तैयार किया जाए। उनके थोपे निर्णय का विरोध भी हो रहा है। बावजूद उनकाे समझ नहीं आ रहा कि शिक्षकों को गणवेश पहनाने के बजाय श्िाक्षा का स्तर बेहतर करने पर जोर देना चाहिए। स्कूलों में फर्नीचर नहीं, बैठने की टाट अधिकांश स्कूलों में फट चुकी है, खेलने के लिए 80 फीसद स्कूलों में मैदान ही नहीं। किताबें सत्र आधा गुजरने के बाद पहुंचती हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को पहाड में ऑक्सीजन की जर््ररत पड रही है। डॉक्टर हैं ही नहीं, जहां हैं, वहां सुविधाएं ही नहीं। सरकार कह रही है कि सेना के रिटायर्ड डॉक्टरों को नियुक्त करेंगे। ठीक है, लेकिन सवाल यह है कि जिन अस्पतालों में डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। बिना लैब और उपकरणों के इलाज कैसे कर पाएंगे। और तो और प्रदेश में दवा की भी कमी चल रही है। फिलहाल इतना ही पर जल्द आगे भी सिलसिला जारी रहेगा.......

0 Comments