
38 वें राष्ट्रीय खेल। इस अयोजन की मेजबानी उत्तराखंड को करीब तीन साल पहले मिल गई थी। पहले कांग्रेस की डीजल इंजिन वाली सरकार मिट्टी तेल से चल रही थी। स्पीड ठीक थी, लेकिन मिट्टी तेल से इंजिन जल्दी खराब हो गया। नतीजा गाड़ी अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचने से पहले की ब्रेक फेल कर गई और जोरदार एक्सिडेंट के बाद टुकड़े-टुकड़े हो गई। अब प्रदेष में डबल इंजिन की सरकार आई है। बड़ा इंजिन दिल्ली में और दूसरा देहरादून में। इंजिन ऐसा कि इसमें उच्च गुणवत्ता का डीजल डाला जा रहा है, लेकिन गाड़ी तेजी ही नहीं पकड़ पा रही। एक साल बहुत लंबा वक्त नहीं होता है। किसी आयोजन के लिए। अगर आयोजन बड़ा और राष्ट्रीय स्तर का हो तो समय कुछ ज्यादा ही चाहिए।
.....हमें भी 2018 में प्रस्तावित राश्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी मिली है, पर क्या हम इसके लिए तैयार हैंघ् क्या प्रदेश सरकार इस आयोजन को गंभीरता से ले रही है। मुझसे या किसी खेल के जानकार या फिर खेल विभाग के किसी अधिकारी से यह सवाल किया जाए और जवाब इमानदारी से मिला तो वह होगा नां। हमारी सरकार रट लगाए है कि हम तैयार हैं।
सरकार कह रही है कि तैयारी पूरी है। परेड़ ग्राउंड से लेकर स्पोट्स काॅलेज तक कहीं भी तैयारी पुख्ता नहीं है। सबसे बड़ा सवाल खेल गांव का है। अब तक खेल गांव के लिए न तो देहरादून में गजह का चयन हुआ और न हल्द्वानी में। पिथौरागढ़ में बाॅक्सिंग इवेंट कराने के सपने संजोए जा रहे हैं, लेकिन अब तक स्पोट्स कालेज की नींव ही नहीं रखी गई। सांई का ट्रेनिंग सेंटर है। वह बुरे हाल में है। एक साल में उसको सुधारना भी मुश्किल है। अगर सबकुछ हो भी जाता है। एक सवाल और बाॅक्सिंग खिलाड़ियों के रहने और खाने के लिए सरकार क्या, कहां, कैसा इंतजाम करेगी। अगर देश के 10 राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेती हैं। कम से कम 5 वनज वर्ग न्यूनतम 4-4 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। एक टीम के साथ 20 से 25 लोगों को स्टाफ रहता है। ऐसे में 10 राज्यों के खिलाड़ी और स्टाफ कहां रहेगा। हल्द्वानी में भी तैयारियां शून्य हैं। सरकार ने कमेटी तो बनाई, लेकिन कमेटी क्या करेगी। कमेटी में शामिल लोगों को भी नहीं पता।
खेल गांव पर सरकार चुप है। देहरादून में एमडीडीए को जिम्मेदारी दी गई। एमडीडीए अब तक तय नहीं कर पाया खेल गांव कहां बनेगा, कहां नहीं। कुमाउं में सिडकुल को जिम्मेदारी दी गई है। सिडकुल के अधिकारी अब तक जगह खोजने का काम ही शुरु नहीं कर पाए। 2018 में पांच माह से कम का समय बचा है। खेल गांव बनाने के लिए कम से कम एक छह माह का वक्त तो चाहिए। एक बात तो तय है कि खेल गांव या तो बनेंगे ही नहीं। बन भी गए तो राष्ट्रीय खेल समाप्त होने के बाद। तब वह किसी काम के नहीं होंगे। दूसरा यह कि सरकार को प्रदेश का बजट लुटाने का पूरा मौका मिलेगा।
सस्ते होटले महंगे बिलों पर हायर किए जाएंगे। भ्रष्टतंत्र के पास और भी कई युक्तियां हैं बजट ठिकाने लगाने के। यह कुछ गंभीर सवाल हैं। छोटे लेकिन कुछ अहम सवाल अभी हवा में तैर रहे हैं। इन तैररते सवालों को पकड़ कर सरकार रसातल में डुबन में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। बहरहाल यह देखने वाली बात होगी कि सरकार करती क्या है।
0 Comments