Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"खेती त्योहार नहीं रही"
होता कुछ यूं था कि पहली बुआई पर पूजा की जाती थी। पहली फसल काटने से पहले अनुष्ठान किया जाता था।
बैलों की सींगों पर तेल लगाना
रोपाई से पहले बैलों को तेल पिलाना, रोपाई महज काम नहीं, त्योहार होता था।
"मुझे याद है"
मुझे याद है पानी से लबालब खेत की अठखेलियां
याद है खेत जोतने से पहले मीठी रोटी का भोग
बैलों के खांखरों का छन-छन करता मीठा नाद
रोपाई करती महिलाओं के लोकगीत
ढोल की थाप पर बच्चों का नाचना
रोपाई पूरी होने के बाद का सामुहिक भोज
चुल्लू और पुदीने की चटनी भी याद है मुझे
मुझे याद है खेतों का उजड़ना
बंजर होते खेतों में गाजर घास का उगना
याद है और न जाने क्या-क्या....?
-प्रयास
प्रदीप रावत
(रंवाल्टा)

Post a Comment

0 Comments