Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"मैं इमानदार हूं"
नेता, अधिकारी से लेकर चपरासी तक हर कोई अपनी इमानदारी का ढिंडोरा पीटते नजर आते हैं। इन उक्तलिखित प्रजीवियों के अलावा अन्य प्रजातियां भी हैं। जैसे NGO, स्वयंसेवी, समाज सेवी और सवयं को सामाजिक कह कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदेलन का नाटक रचने वाली व अन्य कई प्रजातियां भी हैं प्रजीवियों की, लेकिन इनमें से सबसे इमानदार प्रजीवियों की प्रजाति है "खबरी बाबू"। यह एक ऐसी प्रजाती है जिसकी कई उप प्रजातियां हैं। कुछ इमानदारी का स्वांग करते हैं। कुछ पहले खाते और खाने के बाद पाचन क्रिया को दुरस्त करने के लिए गुर्राते भी हैं। कुछ बेचारे ऐसे हैं जिनके बौस अपने बौस के चपरासी को भी बौस समझते हैं। चेले पालने का भी कइयों काे शौक है, लेकिन वह केवल इसलिए कि लोग उनको इमानदार कहें। कई खाने के बाद डकार भी लहीं लेते। कुछ का हाल गेहूं के साथ घुन पिसने जैसा है। असली को नकली और नकली को असली बताने वालों की भी कोई कमी नहीं है साहब।

खैर.....

Post a Comment

0 Comments